BPHO के प्रमुख महासचिव बनाये जाने पर प्रजापति समाज हरिद्वार ने किया स्वागत
सन्दीप सिंहानिया प्रजापति बने बी०पी०एच०ओ० के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव
संवाददाता हरिद्वार
चन्द्रशेखर ✍️
भारतीय मजदूर संघ भेल,हीप के महामंत्री सन्दीप कुमार उर्फ सन्दीप सिंहानिया प्रजापति का आज सन्त मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष एवं हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक स्वामी राम मुनि जी के सानिध्य में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाएं जाने पर प्रजापति समाज द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया। सिंहानिया के महासचिव बनाएं जाने पर पूरे उत्तराखंड प्रजापति समाज में हर्ष की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार गोला जी द्वारा बताया गया कि सिंहानिया जी के नेतृत्व में समाज द्वारा कोरोना महामारी के समय अन्नदान महादान कार्यक्रम चलाकर दीन दुखियों एवं जरूरतमंद लोगों की अपार सेवा की गई। आप प्रजापति समाज के साथ सर्व समाज के लिए निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य करते है। वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम प्रजापति जी ने कहा की सिंहानिया को महासचिव बनाने के लिए हम समस्त संस्थापक मण्डल बी०पी०एच०ओ० का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सिंहानिया जी के नेतृत्व में प्रजापति समाज शैक्षिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में BPHO गढ़वाल मंडल प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र प्रजापति, पवनदीप मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित प्रजापति, BPHO गढ़वाल अध्यक्ष मनोज प्रजापति, प्रवीण बरदिया, नगर संयोजक प्रदीप प्रजापति, संयुक्त मंत्री बालकेश राजोरिया, धर्मपाल प्रधान, अम्बुराम प्रजापति, युवा अध्यक्ष सन्नी प्रजापति, युवा महामंत्री मोनू प्रजापति, सुनील दत्त कश्यप, सुभाष प्रजापति, नगर महामंत्री सुनील प्रजापति,नगर संगठन मंत्री रितिक प्रजापति, जिला संगठन मंत्री रवि प्रजापति इत्यादि शामिल रहें।






Comments
Post a Comment