उत्तर प्रदेश दिवस पर BPHO उत्तर प्रदेश माटी कला के संयोजक दीपक हुए मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा सम्मानित
💐💐हार्दिक बधाई प्रिय दीपक प्रजापति।💐💐
लखनऊ
दिनांक-24 जनवरी 2021
BPHO माटी कला प्रकोष्ठ उ0प0 के प्रदेश सह संयोजक प्रिय दीपक प्रजापति जी निवासी जनपद बिजनौर को मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने आज लखनऊ में एक समारोह में सम्मानित किया और 20000 रुपये का चेक प्रशस्ति पत्र व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया जो न केवल व्यक्तिगत बल्कि समस्त BPHO परिवार के लिए भी संतुष्टि का विषय है।
आज दिनाँक 23/01/2021 को भारतीय ग्रामीण माटीकला औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड बिजनौर एवं माटीकला बोर्ड के अंतर्गत मण्डलीय ग्रामोउद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पर चल रहे ट्रेनिग कार्यक्रम के मुख्य ट्रेनर दीपक कुमार को माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने हैंडीक्राफ्ट ट्रेड के अंतर्गत सम्मानित किया है।
मुख्यमंत्री के साथ दीपक प्रजापति जी को प्रमुख सचिव आलोक पांडेय जी व ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजान जी ने भी सम्मानित किया।
दीपक प्रजापति जी के साथ आज लखनऊ में बिजनौर से मंडलीय प्रक्षिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्री सोमप्रकाश जी,समिति के सभापति श्री ऋषिपाल सिंह प्रजापति एवं डाई मेकर के मुख्य ट्रेनर श्री कमल कुमार-संयोजक माटी कला जनपद बिजनौर जनपद बिजनौर साथ रहे।
समस्त हीरोज परिवार प्रिय दीपक प्रजापति को उज्जवल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रस्तुत करता है।
सन्दीप सिंहानिया प्रजापति
#राष्ट्रीय_प्रमुख_महासचिव_bpho
![]() |






Comments
Post a Comment