वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी की जयंती मनाई किया वृक्षारोपण
संवाददाता हरिद्वार --------------------–--- रानी अवंती बाई लोधी राजपूत महासभा हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी जी का जन्म उत्सव भेल,सेक्टर-1 में उत्साह पूर्वक मनाया, सभा के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया आज दिनांक 16 अगस्त 2020 को रानी अवंती बाई लोधी राजपूत महासभा हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया सभा के पदाधिकारियों ने अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी जी के आजादी के आंदोलन के संघर्षों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष नन्हे सिंह लोधी एवं संचालन महामंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया। सभा के अध्यक्ष ने कहा कि लोधी समाज के पुरोधाओं द्वारा राष्ट्र के लिए अनेकों बलिदान किये गए हैं, 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिये भूमि पूजन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया । राम जन्मभूमि को आजाद कराने में भी लोधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान सरकार द्वारा लोधी समाज के बलिदानों को नजरअंदाज किया जा रहा है। महामंत्री धर्मे...