BPHO उत्तराखंड इकाई ने धूमधाम से मनाई कुलदेवी श्री यादें माता जयन्ती
बी०पी०एच०ओ० उत्तराखंड महिला इकाई ने प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे माता की जयंती ग्राम फेरुपुर, हरिद्वार में धूमधाम से मनाई ------------------------------------------ आज दिनांक 29 जनवरी 2023 को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० उत्तराखंड महिला इकाई द्वारा ग्राम फेरुपुर, हरिद्वार में प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे माता जी की जयंती पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक मा० अनुपमा रावत जी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता धर्म जागरण समन्वय उत्तराखंड के प्रांत प्रमुख आदरणीय ऋतुराज जी भाई साहब एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मुनेश पाल जी प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता बसन्ती देवी प्रजापति जी ग्राम प्रधान अकोढा खुर्द ने की एवं संचालन मोनिका रोधिया प्रजापति प्रदेश महामंत्री BPHO ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं तस्वीरों के माल्यार्पण द्वारा किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव BPHO सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के लिए संगठन समूचे भारत मे अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहा है। हमें अपने महापु...