छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यकारिणी का हुआ विस्तार बांटे कोरोना वारियर्स सर्टिफिकेट
छनमन कप चैरिटेबल ट्रस्ट का मुख्य उदेश्य महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना-
श्रीमती बबीता योगाचार्य
दिनाँक 20 जनवरी 2021 दिन बुधवार को छनमन कप चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में नव वर्ष 2021 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में इस ट्रस्ट का प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री श्री विनोद आर्य जी रहे। इस अवसर पर पर इस ट्रस्ट का विस्तार करते हुवे इस ट्रस्ट का राष्टीय अध्यक्ष सह BPHO के प्रदेश अध्यक्ष ने कही की इस ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा,। महिलाएं रोजगार करके आत्मनिर्भर बन सकती है। इस ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार करने के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट को मजबूत करते हुवे ,कोरोना वारियर को सम्मानित, किया गया एवं नियुक्ति पत्र दिया गया। इस ट्रस्ट के राष्टीय अध्यक्ष श्रीमती बबीता योगाचार्य ने कही की महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र मे कम नही है,आज हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम भूमिका है। इस ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार करने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाता है ।जो भी लोग रोजगार करने के लिए, और सिखने के लिए चाहते है तो इस ट्रस्ट के राष्टीय अध्यक्ष श्रीमती बबीता योगाचार्य से सम्पर्क कर सकते हैं। इस ट्रस्ट में निम्न प्रकार के कामो को सिखाया जाता है
जैसे, ( 1)आयुर्वेदिक फलाहारी लड्डु बनाना, (2)पूजा हवन सामग्री बनाना,(3)धूपबत्ती बनाना, (4)माता जी का चरन पादुका, मिटटी से निर्मित बनाना, (5)मिट्टी के दिये, बर्तन, एवं मूर्ति बनाना,(6) आचार,पापड़ काली मिर्च के एवं आंवला के चटनी बनाना ,(7)घर की सब्जी का पिसी हुई मशाला बनाना, (8) मास्क बनाना कपड़े का,(9) कपड़े का थैला बनाना,(10) जुट वर्क इत्यादि कार्यो को इस ट्रस्ट के माध्यम से लोगो को सिखाया जाता है।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमति रीता चमोली जी, जिला उपाध्यक्ष मनु रावत जी छनमन कप चैरिटेबल ट्रस्ट से प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री संदीप सिंघानिया, महिला प्रदेस अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमति सुषमा सैनी जी, श्रीमती वन्दना झा, श्रीमति नीलम देवी, श्रीमति मोनिका देवी, श्री मति शुशीला देवी, श्रीमती प्रतिभा देवी, कुलवंत जी,अंकित कुमार, रामलाल जी इत्यादी लोग उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment