BPHO मेरठ कार्यकारिणी का हुआ गठन , प्रजापति इंद्रपाल बजरंगी बने जिला अध्यक्ष

 आज दिनाँक 7 सितंबर को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० BPHO की मेरठ इकाई की कार्यकारिणी का गठन कस्बा दौराला में किया गया।


संवाददाता मेरठ :

 आज दिनांक 7 सितंबर को प्रजापति समाज के राष्ट्रीय स्तर के संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजिस्टर्ड BPHO की एक बैठक कस्बा दौराला जी टी रोड सुमित्रा फार्म हाउस के सामने श्री दक्ष प्रजापति जन सेवा समिति के कार्यालय पर आयोजित की गई । जिसमें प्रजापति समाज के लोगो को संगठन में विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गई।

सर्वप्रथम प्रजापति समाज के आराध्य भगवान दक्ष प्रजापति जी को पुष्पमाला पहनाकर बैठक की शुरुआत की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रण सिंह प्रजापति जी ने की एवं संचालन BPHO के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने किया। सर्वसम्मति से भाजपा मेरठ महामंत्री इंद्रपाल सिंह बजरंगी को  जिलाध्यक्ष मेरठ , अनीता प्रजापति को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा , इंजी०दीपक प्रजापति को जिला प्रभारी, पंकज दक्ष प्रजापति को महामंत्री, योगेश प्रजापति को संगठन मंत्री, राहुल प्रजापति को संयुक्त मंत्री, अमित प्रजापति को कोषाध्यक्ष, अरविंद प्रजापति को मीडिया प्रभारी, कुलदीप प्रजापति को आई टी सेल प्रभारी, प्रिंस प्रजापति को शोशल मीडिया प्रभारी, संजीव नटखट एवं राज सिंह प्रजापति सलाहकार, एडवोकेट सतीश चंद्र प्रजापति एवं महेंद्र सिंह कानूनी सलाहकार, एडवोकेट रामप्रसाद एवं बिट्टू उपाध्यक्ष, नितिन प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष सरधना, राजन प्रजापति महामंत्री विधानसभा सरधना, अभिषेक आर्य तहसील अध्यक्ष मवाना, प्रवीण कुमार महानगर प्रभारी एवं प्रभात प्रजापति महानगर अध्यक्ष , संजय प्रजापति सरधना शहर अध्यक्ष बनाये गए, बैठक में पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष सन्दीप रोधिया द्वारा बताया गया कि BPHO का संगठन वार्ड लेबल तक खड़ा किया जाएगा। बैठक में विशेष आतिथ्य डॉ सहेन्द्र खिवालिया जी अध्यक्ष दक्ष प्रजापति संघ एवं भाजपा मण्डल महामंत्री खतौली एवं जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर राकेश प्रजापति का रहा। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने महिला शसक्तीकरण, राष्ट्रवाद एवं सामाजिक सद्भाव के विषय पर विचार रखे गए। 

बैठक में अमित प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, कंवरपाल प्रजापति, योगेश कुमार, संजय प्रजापति, कमल प्रजापति, सुमन देवी, रिंकू प्रजापति, सतपाल प्रजापति, अंकित प्रजापति,सोमपाल प्रजापति, सोहनवीर प्रजापति इत्यादि भी उपस्थित रहें।

प्रजापति इन्द्रपाल बजरंगी सभा को सम्बोधित करते हुए



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश दिवस पर BPHO उत्तर प्रदेश माटी कला के संयोजक दीपक हुए मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा सम्मानित

छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया बेेटी दिवस, बेटियों को दिए उपहार

BPHO उत्तराखंड इकाई ने धूमधाम से मनाई कुलदेवी श्री यादें माता जयन्ती